शराब के रुपए नहीं देने पर बदमाश ने कि युवक के साथ मारपीट धारदार हथियार से किया घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शराब के रुपए नहीं देने पर युवक के साथ बदमाश ने की मारपीट धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के इंदिरा नगर में रहने वाले कमलेश राठौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जब वह कांच मंदिर के वहां खड़ा था तभी केशु राठौर वहां आया और उसे शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें आरोपी केशु राठौर द्वारा कमलेश के साथ मारपीट की गई और धारदार हथियार से उसे चोट भी पहुंचाई गई फरियादी कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर के केशु राठौर की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version