टू व्हीलर पर अपने घर जा रहे एक व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी घटना के बाद व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोग एमवाय अस्पताल भिजवा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है।
दरअसल घटना देर रात खजराना थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे के पास मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे हैं व्यापारी अजय परमार पिता राजू परमार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी व्यापारी बाइक सहित सड़क पर गिरे जहां उनके सर में गंभीर चोटें आई घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां व्यापारी ने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
