शराब की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है वहीं परिजनों का आरोप है की जहां युवक काम करता था उसके मालिक द्वारा आए दिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में रहने वाले 22 वर्षीय युवक विशाल सुनहरे ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि युवक एक शराब दुकान में काम करता था और कुछ दिन पहले अपनी बहन से उसकी फोन पर बात भी हुई थी जहां विशाल कैसेट द्वारा प्रताड़ित करने का कहकर अपनी बहन को बताया था अब परिजनों ने मृतक विशाल के सेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं हाला की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जहां शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही की बात कर रही है।
