विवाह समारोह में खाना नहीं मिलने पर 2 मेहमानों ने किया हंगामा , फोड़े कारों के कांच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। विवाह समारोह में देर रात पहुंचे दो मेहमानों में खाना नहीं मिलने पर हंगामा करते हुए गार्डन के बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ते हुए मालिक को जान से मारने की धमकी दी है। हीरा नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगल परिणय गार्डन का है। देवास में रहने वाले सौरभ बैरागी ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह उक्त गार्डन में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

रात करीब 1.30 बजे गार्डन में नरेन्द्रसिंह तोमर और उसका एक अन्य साथी भवानी पहुंचा और खाना नहीं मिलने पर हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने गुस्से में आकर गार्डन के बाहर खड़ी सौरभ की कार में तोडफ़ोड़ करते हुए उसके सभी कांच फोड़ दिए। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version