ज्वेलरी एग्जीबिशन में डायमंड और सोने की अंगूठी हुई चोरी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की पांच सितारा होटल में ज्वेलरी एग्जिबिशन पांच लाख रुपये की डायमंड और सोने की अंगूठियां हुई चोरी सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते महिलाएं हुई कैद शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी महिलाओं की तलाश की जारी।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां नामचीन पांच सितारा होटल में रतलाम के एक ज्वेलर्स व्यापारी द्वारा ज्वेलरी का एग्जिबिशन लगाया गया था इस दौरान मुंह पर नकाब पहने दो महिलाएं एग्जीविशन देखने आई थी जहां एग्जीबिशन के दौरान महिलाओं ने डायमंड और सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ कर लिया अंगूठियों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है वही रतलाम के ज्वेलरी व्यापारी के मैनेजर नरेंद्र कुमार की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है जिसके आधार पर अज्ञात महिलाओं की पहचान कर मामले का जल्द ही खुलासा करने की बात पुलिस कर रही है।

Exit mobile version