वात्सल्य ग्रुप के फरार भू माफियाओं के खिलाफ आक्रोशित पीड़ित लोग आज कमिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भू माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी है दूसरी ओर फरार भूमाफिया को पकड़ने के लिए जहां पुलिस लाख दावे कर रही हो दूसरी ओर वात्सल्य ग्रुप के फरार चल रहे हैं आरोपियों भू माफियाओं को अब तक पकड़ा नहीं गया है पुलिस ने हालांकि फरार आरोपियों पर 20000 का इनाम भी घोषित कर रखा है लेकिन आक्रोशित पीड़ित लोग आज कमिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे जहां आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन पीड़ितों को दिया गया है।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में वात्सल्य ग्रुप द्वारा कॉलोनी काटी गई थी इस दौरान कई लोगों से प्लाट के नाम पर निवेश कराया गया था लेकिन अब तक उन्हें भू माफियाओं द्वारा प्लाट नहीं दिया गया लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी में भले ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हो लेकिन पिछले 3 सालों से आरोपी अफसर नवाब बैग, राहुल गाडगे, शालिनी, फरार चल रहे हैं जिन पर पुलिस ने ₹20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है फरियादियों का आरोप है कि फरार चल रहा है आरोपी को पुलिस द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है जिसको लेकर आक्रोशित आज बड़ी संख्या में लोग पुलिस आयुक्त कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है पीड़ितों का आरोप है कि वहां अलवर डकैत और अन्य लोग बैठकर लगातार लोगों की रजिस्ट्री करा रहे हैं जब आरोपी फरार है तो रजिस्टर कैसे हो रही है पीड़ितों ने न्याय के लिए गुहार लगाई है जहां पुलिस कमिश्नर द्वारा आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया है

Exit mobile version