नशे के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाश ने परिवार पर चाकू से हमला कर मकान में आग लगा दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में बदमाश ने नशे के लिए रुपए की मांग की रुपए ना देने पर सब्जी व्यापारी के मकान में नशेड़ी बदमाश ने आग लगा दी बीच बचाव में आई बुजुर्ग महिला को भी चाकू मारकर घायल कर दिया बदमाश इसके पहले लॉकडाउन में स्वास्थ विभाग की टीम पर भी हमला करने के मामले में जेल जा चुका है…

दरअसल पूरा मामला पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का है यह सब्जी का व्यापार करने वाले विजय कौशल के घर में अमन बोरासी नामक बदमाश ने घर में घुसकर आग लगा दी दरअसल सब्जी व्यापारी के भतीजे से अमन बोरासी ने नशे के लिए रुपयों की मांग की थी रुपए ना देने पर नशेड़ी बदमाश ने परिवार पर चाकू से हमला कर दिया और घर में आग लगा दी हमले में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई है बुजुर्ग महिला के अनुसार अमन बोरासी घर में आग लगा रहा था इसके बाद रोकने पर अमन ने महिला पर चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया इसके पहले अमन बोरासी लॉकडाउन के दौरान मेडिकल टीम पर भी हमला कर चुका है इसके बाद पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था अमन पर हत्या की कोशिश जैसे कई मामले पलासिया थाने में दर्ज हैं इंदौर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं पुलिस ने पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version