लाखों की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपियों से पूछताछ जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है आरोपीयो द्वारा फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से फर्जी जीएसटी नंबर लेकर लाखों रुपए के आर्डर लेने के बाद धोखाधड़ी को अंजाम दिया था

फर्जी कंपनी के नाम जीएसटी नंबर लेकर लोगों से लाखों रुपए के ऑर्डर लेने वाले एक मामले का खुलासा हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो ऐसे ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक व्यापारी से माल सप्लाय के नाम 14 लाख रुपए ले लिए थे। और उन्हें माल भी नही दिया था जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा क्राइम ब्रांच को की थीं पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे और भी ठगी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस इनके बैंक अकाउंट की डिटेल भी खंगालेगी।पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम अमित पुत्र भगवान शर्मा निवासी स्कीम नंबर 78 व नितिन पुत्र चिरोंजीलाल लोदवाल निवासी विजयनगर है। फिलहाल इंदौर क्राइम ब्रांच इन आरोपियों से पूछ ताछ कर रही है

Exit mobile version