टीवी सीरियल में काम दिलाने और एपिसोड में अहम रोल देने के नाम पर फिल्म प्रोड्यूसर द्वारा की गई एक करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने मुंबई के प्रोड्यूसर राम चौधरी को किया गिरफ्तार।
दरअसल इंदौर विजय नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 में मुंबई के प्रड्यूसर राम चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था जहां एक परछाई के नाम से टीवी सीरियल में काम दिलाने में अहम रोल और सीरियल बनाने के नाम पर कई कलाकारों से एक करोड़ से भी अधिक की राशि प्ले कर उनके साथ ठगी कर मुंबई भाग गया था पुलिस आरोपी प्रोड्यूसर राम चौधरी की लंबे समय से तलाश कर रही थी विजय नगर पुलिस ने मुंबई से आरोपी प्रोड्यूसर राम चौधरी को गिरफ्तार किया है वह न्यायालय में पेश कर 7 दिनों का रिमांड लिया गया है जहां पुलिस आरोपी द्वारा की गई ठगी की राशि के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
