इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के नजदीक घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान m.y. हॉस्पिटल में मौत हो गई पूरे मामले में जीआरपी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है….।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट में चौकीदारी का कार्य करने वाले सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति की अचानक से ट्रेन की चपेट में आने से सीधा हाथ कट गया था और उन्हें सूचना के आधार पर 108 की मदद से राहगीरों द्वारा एम वाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई इस पूरे मामले मे जीआरपी पुलिस द्वारा पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है
