मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मदीना नगर में रहने वाली परवीन नामक महिला पर पास में ही रहने वाले तीन युवकों से मामूली बात को लेकर विवाद के दौरान बिट्टू और फिरोज वसीम ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया इस घटना के दौरान महिला को कई गंभीर चोट आई थी जिसे तत्काल उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया था घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने धारा 307 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिट्टू वसीम और फिरोज को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
