रेस्त्रां की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगा, बिहार-पश्चिम बंगाल के गिरोह पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फर्जी वेबसाइट के जरिए निवेशकों के धोखा करने का मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना पुलिस ने बिहार और पश्चिम बंगाल के ठगोरों के विरुद्ध आइटी एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपितों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जानकारी जुटाई जा रही है।

तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी अनुभव दुबे, आनंद नायक और अंकित दुबे ने शिकायत दर्ज करवाई है। युवक चाय-सुट्टा बार के नाम से रेस्त्रां चलाते हैं। पिछले वर्ष नवंबर में जानकारी मिली कि ठगोरे कंपनी से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी का झांसा दे रहे हैं। टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की और वेबसाइट बनाने वाली कंपनी इंडूरेंस डिजिटल टेक्नोलॉजी से जानकारी मांगी। कंपनी ने ठगोरों के मोबाइल नंबर मुहैया करवाए तो पता चला आरोपित रामसेवक बीतनसिंह निवासी सरोजपुर फतुआ बिहार, अमित कुमार रवि माहतो निवासी नावदा गांव माहूली पटना बिहार, मोहम्मद निवासी 24 परगना पश्चिम बंगाल और इलियास निवासी 24 परगना पश्चिम बंगाल का है। पुलिस ने सोमवार रात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया

Exit mobile version