रिश्वतखोर टीआई गिरफ़्तार : TI मुन्नी परिहार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आवेदक रितेश राठौर निवासी कानड, ज़िला आगर मालवा ने दिनांक 11/04/2022 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि TI थाना प्रभारी, कानड़ मुन्नी परिहार उस से दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है। और इसके लिए हर महीने 20 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग कर रही है। आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 25/4/22 को DSP राजकुमार सर्राफ के नेतृत्व में टीम का गठन कर ट्रैप आयोजित किया गया।
आज दिनांक 25/04/22 को लोकायुक्त उज्जैन की टीम DSP सुनील तालान, TI राजेंद्र वर्मा, आरक्षकगण संजय पटेल , सुनील परसाई , नीरज राठौर व इसरार द्वारा थाना कानड़, ज़िला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए TI मुन्नी परिहार को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मौके पर अभी कार्यवाही जारी है। बातचीत के दौरान TI मुन्नी परिहार थाना प्रभारी, कानड़ द्वारा आवेदक से पिछले महीने के बाक़ी 9 हज़ार ओर चालू महीने के बीस हज़ार रुपए के हिसाब से कुल 29 हज़ार की माँग की गयी थी।

Exit mobile version