रावजी बाजार व क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की योजना बनाते 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की रावजी बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस इंदौर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी की गई 4 दो पहिया वाहन जब्त किए है

इंदौर शहर में वाहन चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है वही इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना रावजी बाजार क्षेत्र में चार व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे हैं। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना रावजी बाजार की टीम नें संयुक्त कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से वैभव गोटे. प्रदीप उर्फ जट्टू , योगेश घनगोरे, राजाबाबू दांगी को पकड़ा । जिनके कब्जे से चोरी करने के औजार , जप्त हुए है वही पकड़े गए आरोपियो से पूछताछ में उन्होंने रावजी बाजार क्षेत्र में चोरी की योजना बनाना कबूल किया,साथ ही अलग अलग क्षेत्र भंवरकुआ , जूनी इन्दौर, सेन्ट्रल कोतवाली तथा थाना रावजी बाजार क्षेत्र से चोरी की गई कुल -04 एक्टीवा वाहन बरामद किये है वही पकड़े गए बदमाशो से पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है

Exit mobile version