इंदौर के सराफा जोन में क्षेत्र के 16 बैंकों के प्रबंधकों के साथ एसीपी ने की दूसरे दौर की बैठक, दिए सुरक्षा के दिशा निर्देश।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में कमिश्नरी लागू हो जाने के बाद इंदौर पुलिस शहर वासियों को सुरक्षा मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है शहर के आम नागरिक के साथ-साथ संस्थानों को भी मुकम्मल सुरक्षा देने की पहल की जा रही है… सराफा जोन के एसीपी एसकेएस तोमर ने राजबाड़ा स्थित स्टेट बैंक में 16 बैंकों के प्रबंधकों के साथ मीटिंग आयोजित की जिसमे सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक स्तर पर बात की खास तौर पर अलग अलग जगह स्थित एटीएम की सुरक्षा और एटीएम में सुरक्षा के लिए नई तकनीक के उपयोग के लिए सुझाव साझा किया…

पुलिस आयुक्त एवं उपायुक्त के दिशानिर्देश में एसीपी एस के एस तोमर द्वारा ली गई बैठक का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों की सुरक्षा मैं अति आवश्यक कदम क्या और किस तरह से उठाए जाएं इस जानकारी का आदान-प्रदान किया गया दूसरे दौर की इस बैठक में रेकी करने वाले संदिग्धों पर नजर रखने के लिए उनसे आगे रहकर किसी प्रकार के सवाल किए जाने पर उनकी भूमिका सामने आ जाती है जैसी जानकारी बैंक के प्रबंधकों को बताई गई वही बैंक में लगे उपकरणों की वर्तमान स्थिति एवं माइक का एंगल क्या होना चाहिए को लेकर भी तकनीकी सुझाव पुलिस प्रशासन द्वारा बैंकों को दिए गए पूर्व में हुई मीटिंग के दौरान पुलिस ने 2 अतिरिक्त कैमरे पुलिस के अनुसार लगाने के सुझाव बैंकों को दिए थे । कुछ बैंकों द्वारा उन निर्देशों का पालन करते हुए कैमरे लगाए गए हैं वहीं कुछ बैंक को ने अप्रूवल मिल जाने पर 2 से 3 दिन में कैमरे बढ़ाने की बात कही है । एसीपी एस के एस तोमर ने बताया कि इस पहल से 32 अतिरिक्त कैमरे बैंकों के बाहर एवं सड़क की निगरानी करेंगे जिससे क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं को कवर किया जा सकेगा …

राजबाडा स्थित स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक शरद गोयल द्वारा एसीपी एस के एस तोमर एवं थाना प्रभारी सुनील शर्मा का स्वागत किया गया ।

सुरक्षा कितनी और कैसी होनी चाहिये आदि विषयों पर हुई बैठक में एसीपी तोमर ने उपस्थित सभी बैंको के अधिकारियों ,कर्मचारियों को सजग रहने के साथ ही उचित सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी की संख्या और एंगल सहित सुरक्षा को लेकर कई तकनीकी सुझाव भी दिए है । उन्होंने कहा कि सावधानी और नई उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल से बैंको और एटीएम में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसी जा सकती है ।

- Advertisement -
Exit mobile version