स्वच्छता मैं नंबर 1 के साथ यातायात में भी इंदौर को बनाना है नंबर 1 और “डॉन” भी हो गए, दुरुस्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन को यातायात हेल्पलाइन पर एक जिम्मेदार नागरिक ने अमानक नंबर प्लेट बाइक जिस पर स्टाइलिश अंको के साथ डॉन लिखा था, कि फोटो भेजी और कहां की सर हमारे इंदौर की सड़कों पर यह डॉन कौन घूम रहा है?

डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल ने सूबेदार अमित कुमार यादव व आरक्षक 334 सुरेंद्र सिंह को वैधानिक कार्यवाही करने के लिए भेजा।

टीम द्वारा वाहन के रजिस्टर्ड पते पर जाकर पूछताछ की, तो पता चला कि वाहन क्रमांक

MP 09-XD-5161 का मालिक कीर्ति कुमार पिता देवीलाल नंदा नगर पानी की टंकी के पास ड्यूटी स्थल पर है, नंदानगर जाकर टीम ने वाहन चालक पर कार्रवाई करते हुए, मौके पर ही नंबर प्लेट बदलवाई।

- Advertisement -

पुनः सचेत किया जाता है कि वाहन पर निर्धारित मानक नंबर प्लेट ही लगवाएं, यदि नंबर प्लेट पर स्टाइलिश अंक या किसी भी तरह के शब्द अंकित करते हैं तो ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात प्रबंधन पुलिस प्रभावी कार्यवाही करेगी व कर रही है ।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन कर, सावधानी से वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Exit mobile version