इंदौर चन्दन नगर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
दरअसल बुधवार जांच अधिकारी के अनुसार मामला इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी क्षेत्र का रहने वाला संतोष नामक युवक लगातार उसका पीछा करता है वह बुरी नियत से पकड़ने की कोशिश करता है फिर युवक ने युवती को बीच रास्ते मे रोककर मारपीट की साथ ही युवती का मोबाइल भी तोड़ दिया जिसके बाद युवती ने अपने परिजन के साथ युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
