युवती को शादी का झांसा देकर पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है । पुलिस पिछले दो सालों से युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था । फिलहाल पुलिसकर्मी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है । यह शहडोल निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवाई की उसकी दोस्ती आरएपीटीसी में पदस्थ पुलिसकर्मी मनीष पांडे से 2 साल पहले हुई थी । तभी से मनीष पांडे ने उसे शादी का झांसा देकर एक मकान में रखा और शारीरिक शोषण करने लगा । जब महिला ने शादी के लिए कहा तो मनीष उसे छोड़कर भाग गया । महिला ने उसे काफी तलाश लेकिन वो नही मिला ।जिसके बाद महिला को शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने आरएपीटीसी में पदस्थ पुलिसकर्मी मनीष पांडे के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है ।

Exit mobile version