इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 22 नवंबर दोपहर को सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे पर बोरिंग मशीन में बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया था जिसमें उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी पूरे मामले में बोरिंग मशीन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां सुपर कॉरिडोर स्थित राजेश नामक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर सुपर कॉरिडोर होते हुए अपने घर शाहूनगर आ रहा था उसी दौरान टीसीएस चौराहे पर तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बोरिंग मशीन में राजेश को अपनी चपेट में ले लिया था जिसमें राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस ने 24 नवंबर देर रात बोरिंग चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है वही बोरिंग मशीन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
