बाणगंगा थाना क्षेत्र में फर्नीचर रॉ मैटेरियल व्यापारी के साथ धोखाधड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फर्नीचर रॉ मैटेरियल व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जिसमें गुजरात की कंपनी ने पेमेंट लेने के बाद माल भी नहीं पहुंचाया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां जितेंद्र डाबी नामक फर्नीचर रॉ मैटेरियल व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी इनके द्वारा क्षेत्र के ही बरदरी गांव मैं अपनी फर्नीचर रॉ मैटेरियल की फैक्ट्री संचालित करते हैं इनके द्वारा गुजरात की चिराग ट्रेडिंग कंपनी से माल खरीदने का सौदा किया था जिसके एवज में जितेंद्र द्वारा कंपनी को लगभग 8 लाख रुपए आरटीजीएस कर दिए समय बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा ना तो माल दिया गया ना ही रुपए लौटाए गए परेशान होकर फरियादी जितेंद्र डाबी ने बुधवार रात थाने पहुंचकर चिराग ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version