युवक की हत्या मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बरात में डीजे पे नाची की बात को लेकर कोई मामूली विवाद के बाद युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है फिलहाल बताया जा रहा है इस घटना में 4 लोग शामिल थे पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में 2 दिनों पहले रोशन चौहान की बारात नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते तीन से चार लोगों ने चाकू से हमला कर सोनू यादव नामक युवक को मौत के घाट उतार दिया था घटना के बाद पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को चिन्हित कर लिया है वहीं इस हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है जिससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है वहीं उसके अन्य साथी आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है

Exit mobile version