इंदौर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 12 साल की मासूम के साथ उसी के सगे फूफा ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है हैवान फूफा इतना शातिर निकला कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद उसे धमका रहा था। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल आजाद नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी ने अपनी भतीजी को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। हरकत करने वाले निगमकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार के लिया है। गौरतलब है कि एक बार फिर रिश्तों को तार – तार करने का मामले सामने आया है। जहां आजादनगर में 12 साल की एक बच्ची को उसके फूफा ने घर में अकेली देख उसके साथ घिनौनी हरकत कर दी। आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची की मां सब्जी का ठेला लगाती है। घटना वाले दिन बच्ची, उसका छोटा भाई और मां ठेला लगाने गए थे। इसी बीच बच्ची के भाई को भूख लगी तो मां ने बच्ची से कहा कि इसे घर ले जाकर खाना खिला दें। बच्ची भाई को घर लेकर गई तो वहां फूफा मौजूद था। उसने बच्चे को कहा कि बाहर जाकर मेरी बाइक देख उसका लॉक खराब है । बच्चा उसकी बातों में आ गया और बाइक देखने चला गया । इस बीच संतोष ने बच्ची को धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। यह घटना कुछ दिनों बाद बच्ची ने मां को बताई और मां उसे लेकर थाने पहुंची।
