इंदौर में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं छात्र सुजल राठौर की ईंट और पत्थरों से पीट-पीट कर बीते मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जानकारी के मुताबिक एक युवती को लेकर इस छात्र का विवाद कुछ लोगों से हुआ था। जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वही मेडिकैप्स के छात्र और सुजल के परिजन एडिशनल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की साथ ही परिवार में किसी एक की नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग की गई है। सुजल सात बहनों का इकलौता भाई था।
मंगलवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र में गीता भवन रोड पर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे छात्र सुजल राठौर की युवती को लेकर हुए विवाद में बेरहमी से ईट और पत्थरों से पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक छात्र सुजल पिता प्रेम राठौर मूलतः बड़वानी का रहने वाला था और यहां गणेश नगर में रहकर बी फार्मा की तैयारी कर रहा था।
