सिगरेट का धुआं उड़ाने की बात को लेकर हुए विवाद में युवती ने चाकू निकालकर युवक पर किया हमला घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन नाबालिग युवतियों को लिया हिरासत में वहीं दो अन्य मौके से हुए फरार।
मामला एमआइजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में होटल के पास संदीप नामक युवक सिगरेट पी रहा था अचानक दुआ लड़की के ऊपर गया जिससे आक्रोशित होकर लड़कियों ने उसकी पहले तो पिटाई की और फिर एक लड़की ने चाकू से वार कर संदीप को घायल कर दिया इस घटना के बाद संदीप को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया वही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन नाबालिग युवतियों को हिरासत में लिया है वहीं घटना के बाद चाकू मारने वाली युवती और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
