इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक बच्ची की गुमशुदगी दर्ज हुई थी पूरे मामले में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ घंटों में ही उसे दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां 12 वर्षीय बच्चे के पिता अपनी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे पुलिस के मुताबिक गुमशुदा हुई बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द किया है पुलिस के मुताबिक बच्चे अपने घर से कुछ सामान लेने निकली थी जो उसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंची थी उसके बाद परिजन थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे वहीं पुलिस ने बच्ची को सकुशल दस्तयाब कर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
