इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा ने खाना खाने की बात को लेकर अपनी मां से विवाद किया और जहर खा लिया परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां आज छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चोइथराम अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा पल्लवी रावत ने जहर खा लिया परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां आज पल्लवी की मौत हो गई पुलिस के मुताबिक पल्लवी का अपनी मां से खाना खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके पास पल्लवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे मौके पर पहुंची पुलिस ने पल्लवी के बयान लेने की कोशिश की लेकिन उसके बयान नहीं हो पाए आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चोइथराम अस्पताल पहुंचाया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
