इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर नगदी और सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के महावीर नगर में फिर चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए पुलिस के मुताबिक प्रवीण चौहान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 30 तारीख को भाई दूज मनाने अपने परिवार के साथ महू गए थे उसी के 2 दिन पहले उनके छोटे जो बगल में ही रहते हैं भाई गिरीश चौहान अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे प्रवीण चौहान जब शाम को अपने घर लौटे तो छोटे भाई का घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था जिसमें चोर सोने चांदी के गहने और कुछ नगदी रुपए लेकर फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है फरियादी के भाई के आने के बाद ही चोरी हुई नगदी और गहने का आकलन हो सकेगा कि चोर कितने का माल लेकर गए हैं।
