आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में माँ बगलामुखी का दर्शन कर पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने पूजन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां से संपूर्ण मध्य प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की भी कामना की। मंत्री सुश्री ठाकुर ने दुर्गा सप्तशती व महिषासुर मर्दनी का पाठ भी किया ।
