मल्हारगंज थाना क्षेत्र में चल रही कथा स्थल पर 55 वर्षीय महिला की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई महिला की पांडाल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन कई घंटों तक शव लेकर निजी अस्पताल के नीचे होते रहे परेशान पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप समय रहते महिला को उपचार मिलता तो बच जाती जान पंडाल में मौजूद कार्यकर्ताओं से अपनी मां की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती रही महिला सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया।

दरअसल मल्हारगंज थाना क्षेत्र के दलाल बाग मैदान में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दलाल बाग में विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित शिव महापुराण में 24 नवंबर को कथा सुनने तहसील सिवनी मालवा जिला होशंगाबाद से आई थी। म्रतक महिला रामवती पति नर्मदा प्रसाद लोवंशी को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन ने कथा में मौजूद वालंटियर को मदद की लगाई थी गुहार महिला के परिजन और अन्य लोगों से वॉलंटरियो ने की अभद्र व्यवहार शामिल मृतक महिला की बेटी काफी देर से हो रही थी परेशान बेटी ने लगाया आरोप समय रहते अगर वहां मौजूद कार्यकर्ता महिला को अस्पताल ले जाते तो बच सकती थी जान कार्यकर्ताओं ने कहा रोजाना कई लोग बीमार होते हैं हम हर किसी की मदद नहीं कर सकते । मानवता के नाते कुछ युवकों द्वारा महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया कई घंटों तक शव को अस्पताल के नीचे ही परिजन लेकर बैठे रहे वही सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है फ़िलहाल मृत्यु का कारण अज्ञात बताया जा रहा है

Exit mobile version