इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां बदमाशों ने बातों में उलझा कर काउंटर से रुपयों से भरा लिफाफा चुरा लिया और फरार हो गए घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के राजमहल कॉलोनी का है यहां पर मयूर पालीवाल नामक युवक अपनी रेडीमेड गारमेंट की दुकान संचालित करते हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की दो बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे थे और कुछ सामान खरीदा इसी दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर को बातों में उलझा या और काउंटर पर रखा 43 हजार रुपयों से भरा लिफाफा बदमाशों ने चुरा लिया और बदमाश वहां से भाग निकले फरियादी मयूर ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
