इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक युवक का लोडिंग वाहन चोरी हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है यहां के रामबली नगर में रहने वाले शशांक नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने लोडिंग वाहन मारुति सुपर कैरी को घर के सामने पाक करके घर में चला गया था जब सुबह उठा तो उसका लोडिंग वाहन रखे हुए स्थान से गायब था शशांक ने थाने पर अपने लोडिंग वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।
