60 वर्षीय बुजुर्ग ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर में अज्ञात कारणों के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है परिवार को जैसे ही जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई है

दरअसल मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूर नगर का है जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग नागूलाल सोनानी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों मैं बेटे ने बताया की पिता शराब के आदी थे और रात को भी शराब पी रखी थी सुबह जब हम सबको जानकारी लगी तो वह घर में ही फांसी के फंदे पर लटके हुए थे हम ने पुलिस को जानकारी दी और शव को फांसी के फंदे से उतारा कारणों का स्पष्ट तरीके से अभी पता नहीं चल पाया है आखिर उन्होंने इस तरीके का कदम क्यों उठाया फिलहाल इस पूरे मामले में गांधीनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और जांच-पड़ताल में जुट गई है

Exit mobile version