इंदौर मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर रहने वाले युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर आरोपियों का पूर्व का विवाद चला आ रहा है जिसके चलते आरोपियों ने युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट की पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहने वाले चेतन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि कुणाल बोरासी और उसके अन्य साथियों से उसका पुराना विवाद चला आ रहा है जिसके चलते वह आज घर में घुसे और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की घायल अवस्था में चेतन ने थाने पहुंचकर कुणाल बोरासी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
