मजदूरी करने वाली महिला से ठेकेदार ने की छेड़छाड़ पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी हुआ गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर से गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां निर्माण धीन मकानों का काम चल रहा है मजदूरी का काम करने वाली महिला ने अपने ठेकेदार के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला निर्माणधीन मकानों में अपने पति और बच्चे के साथ रहती है वही ठेकेदार जब महिला घर में अकेली थी तो उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version