जुनी इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने ऐसे तीन चोरों को गिरफ़्तार किया है जिन्होंने दिवंगत DSP के घर चोरी को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक सहित चोरी का माल बरामद किया है
जुनी इंदौर पुलिस ने नकाबजनी के तीन आरोपी को धरदबोचा चोरी की मोटरसाइकिल से आए थे घटना को अंजाम देने आरोपियों से चोरी के लगभग 30 ग्राम सोने एवं 500 ग्राम चांदी के जेवरात जिनकी कीमत 3,20,000 बताई गई है अज्ञात बदमाशों द्वारा खातीवाला टैंक स्थित रिटायर्ड डीएसपी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था रिटायर्ड डीएसपी की हाल ही में मृत्यु हुई थी जिसके कार्यक्रम के लिए पूरा परिवार घर पर ताला लगा कर बाहर गया हुआ था आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के जेवरात सहित नकदी लेकर फरार हुए थे
