भू माफिया से परेशान अशोक नगर के रहवासी उतरे सड़कों पर गार्डन की जमीन पर किया जा रहा है निर्माण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर के रहवासी बड़ी संख्या में आज एकत्रित हुए और गार्डन की जमीन पर बन रहे निर्माण को लेकर अपना विरोध दर्ज किया रहवासियों का आरोप है कि भू माफियाओं द्वारा गार्डन की जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है।

तस्वीरों में नजर आ रही है महिलाएं अशोक नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं इन महिलाओं का आरोप है कि हमारे घर के सामने कॉलोनी के नक्शे में गार्डन की जगह छुटी हुईं है यहां के भू माफियाओं द्वारा उसे भी नहीं छोड़ा जा रहा है उस पर भी निर्माण निर्माण कार्य कर मकान बनाने की तैयारी की जा रही है रहवासी लगातार इस चीज का विरोध कर रहे हैं लेकिन भू माफियाओं द्वारा इन्हें लगातार धमकाया जा रहा है कुछ महिलाएं एरोड्रम थाने भी पहुंची थी लेकिन इनकी सुनवाई नहीं हुई इसकी शिकायत महिलाएं जनसुनवाई सहित पुलिस के आला अधिकारियों को भी कर चुकी है लेकिन अभी तक निराकरण नहीं किया गया।

Exit mobile version