एरोड्रम थाना पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने नाबालिक की शिकायत के बाद आरोपी आनंद भूरिया के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
दरअसल नाबालिक ने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र में रहने वाला आनंद भूरिया आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है और परेशान करता है

वही बीती रात भी आरोपी जब घर में कोई नहीं था उसके घर में पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद नाबालिक ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया और परिजनों के साथ युवती थाने पहुंची जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version