- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी द्वारा प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी ज़िला इंदौर के ज़िला संयोजक के दायित्व पर भूपेन्द्र सिंह कुशवाह की नियुक्ति की गई। कुशवाह अब तक के सबसे कम उम्र के ज़िला संयोजक के रूप में नियुक्त हुये हैं। कुशवाह पूर्व में भाज़युमो में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा क़ानूनी समिति के प्रदेश सहसंयोजक एवम् भाजपा विधी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्वों पर रह चुके हैं, इंदौर हाईकोर्ट एवम् ज़िला कोर्ट में वकालत करने वाले कुशवाह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती के कट्टर समर्थक हैं, संगठन सेवा में सदैव तत्पर कुशवाह ज़िला अध्यक्ष राजेश सोनकर की भी पहली पसंद थे एवं कुशवाह द्वारा चुनावों एवं समय समय पर पार्टी के लिये आवश्यक विधिक कार्यों का निर्वहन बखूबी किये जाने की वजह से उन्हें ज़िलाध्यक्ष राजेश सोनकर का पूर्ण समर्थन प्राप्त था, पिछले कार्यकाल में कुशवाह द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रकरणों में निभायी गई महती भूमिका, उपचुनावों, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान की गई सैकड़ों शिकायतों, हाई कोर्ट में लगायी गई कई याचिकाओं की वजह से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उन्हें पसंद करते हैं, साँवेर चुनाव के कार्यों से मंत्री तुलसी सिलावट भी कुशवाह से प्रसन्न रहते हैं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव कुशवाह के कॉलेज में सीनियर थे, तब से ही वो उन्हें छोटे भाई समान स्नेह देते हैं, कुशवाह का परिवार पूरा संघ से होने से मंत्री उषा ठाकुर, मधु वर्मा, सावन सोनकर, मनोज पटेल, श्रवण सिंह चावड़ा सहित इंदौर ज़िले के सभी नेता कुशवाह के नाम पर पूर्ण रूप से सहमत थे। सरल, सहज कुशवाह का हमेशा सभी को साथ लेकर चलने एवम् सभी की मदद के लिये सदैव तत्पर रहने के स्वभाव का प्रतिफल उन्हें मिला । कुशवाह ने संगठन एवम् सभी वरिष्ठों का आभार मानते हुये अपनी नियुक्ति को पार्टी के प्रति सच्चे हृदय से काम करने वाले कार्यकर्ता की जीत बताया एवं कहा की पंचायत स्तर तक विधी प्रकोष्ठ की पहुँच होगी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं आमजनों की हर तरह की क़ानूनी समस्या के लिये विधी प्रकोष्ठ ज़िला इंदौर की टीम सदैव उपलब्ध रहेगी।
