इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर मैं कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पड़ोसियों का विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे सूचना का बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष की तरफ से एक आरोपी ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की और पुलिसकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।
मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर का है जहां पर चौरसिया परिवार और जरिया परिवार का कचरा फेंकने की बात को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया इसी बीच यश शर्मा नामक जरिया फैमिली की तरफ से बीच-बचाव करने भी आया लेकिन जब पुलिस बीच-बचाव कर रही थी इसी दौरान यश द्वारा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जय प्रकाश शुक्ला का मोबाइल हाथ से छुड़ाकर जमीन पर फेंक दिया और शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
