भंवरकुआं पुलिस ने गांजे सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने गांजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपियों के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ है फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी की एक सीट स्कूटर से दो युवक गांजा लेकर आने वाले हैं पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों सोहेब और अब्दुल को राजीव गांधी प्रतिमा के पास से पकड़ा जिन की तलाशी लेने पर उनके एक्सेस स्कूटर में रखा 1 किलो 300 ग्राम गांजा पुलिस को मिला है पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उन्होंने बाहर से बस के माध्यम से बुलवाया था फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है कि यह गांजा कहां से लेकर आए थे और किसे डिलीवरी करने वाले थे।

Exit mobile version