पशु क्रूरता को देखते हुए लगातार एनजीओस के माध्यम से पशुओं की देखभाल के लिए निगरानी रखी जाती है इसी के चलते बेजुबान जानवरों पर हमला कर घायल करने वालों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश है इसी के तहत एक बेजुबान श्वान को पत्थर से पैर पर चोट पहुंचाकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के मालवीय नगर इलाके का है यहां पशु वेलफेयर संस्थान एनजीओ द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक द्वारा बेरहमी से बेजुबान श्वान पर पत्थर से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है जहां बेजुबान श्वान के पैरों में गंभीर चोट आई है हालांकि प्राथमिक उपचार श्वान का एनजीओ द्वारा कराया जा रहा है वहीं घटना में मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
