भंवर कुआं थाना क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर में रहने वाले लीलाधर भाभर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवर कुआं थाना क्षेत्र सोनिया गांधी नगर में रहने वाले लीलाधर भाभर ने फांसी लगा ली। मृतक सियागंज में हम्मली का काम करता था।

दरअसल भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सोनिया गांधी नगर में रहने वाले लीलाधर भाभर ने देर रात फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि मृतक लीलाधर नशे के आदी थे, जिस वक्त उसने फांसी लगाई उस वक्त वह और उनकी पत्नी घर में अकेले थे, पत्नी ने पास में रहने वाले रिश्तेदारों को सूचना दी जिसके बाद परिजन पहुंचे, तब तक पत्नी अन्नू मृतक लीलाधर को फांसी के फंदे से उतार चुकी थी जिसके बाद तुरंत परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version