श्री राम कथा स्थल पर भक्तों की मौजूदगी व सोशल मीडिया पर टीआरपी के सारे रेकार्ड ध्वस्त हुए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छेत्र क्रमांक 2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदौला के द्वारा इन्दौर में आयोजित भव्य श्री राम कथा के दौरान कथा स्थल पर भक्तों की मौजूदगी और संस्कार चैनल पर हो रहे लाईव प्रसारण की टीआरपी के सारे रेकार्ड ध्वस्त हुए

।मप्र के छतरपुर स्थित वागेश्वर धाम बालाजी सरकार के पं. धीरेंद्र शास्त्रीजी के मुखारविंद से हो रही राम कथा में हर दिन लाखों राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है । साथ ही संस्कार चैनल और सोशल मीडिया पर live कथा सुनने वाले श्रोताओं की संख्या भी दो करोड़ से ज़्यादा हो गई है, इस भव्य राम कथा के आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा छतरपुर के विधायकद्वय आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की, ९ दिन तक चलने वाली इस राम कथा का समापन 28 मई को होगा॥

Exit mobile version