बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला पुरुष व महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को बराबर फीस अदा की जाएगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया है बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अब पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के बराबर फीस अदा की जाएगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अर्थात बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है उन्होंने भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच फीस भी अब पुरुष खिलाड़ियों के बराबर कर दी है भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इस बात का ऐलान किया है उनके इस कदम से महिला क्रिकेट को बड़ा बदलाव आएगा इससे पहले न्यूजीलैंड में यह नियम लागू हो चुका है और आगामी दिनों में महिला आईपीएल का पहला सीजन भी खेला जाना है इससे महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हौसला अफजाई होगी

वहीं बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया जा रहा है आई डी सी ए के चेयरमैन संजय लुणावत ने कहा है कि इस बदलाव से महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा साथ ही महिला खिलाड़ियों को एक सम्मानजनक राशि भी प्राप्त होगी उन्होंने कहा कि इस बदलाव से महिला क्रिकेट खिलाड़ी अब प्रोफेशन के रूप में भी क्रिकेट को अपनाएंगे अब तक महिला क्रिकेट खिलाड़ी शौकिया तौर पर क्रिकेट खेलती आई हैं लेकिन इस बदलाव के चलते गरीब तबके की वह महिला क्रिकेटर जो क्रिकेट में आना तो चाहती थी लेकिन धनराशि कब मिलने के चलते वह इस खेल में भाग नहीं ले पाते थे बीसीसीआई ने जो फैसला लिया है उसमें महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों के समकक्ष फीस का भुगतान किया जाएगा जिसमें टेस्ट में 15 लाख रुपए वनडे मैं 6 लाख रुपए और T20 मैच में 3 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा

Exit mobile version