इंदौर के भागीरथपुरा रेलवे स्टेशन से mr4 सड़क निर्माण किया जाना है जिसमें करीब 85 मकान इसकी जद में आ रहे हैं और इसके लिए इंदौर नगर निगम व प्रशासन द्वारा 85 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं जिसमें उन्हें अन्य जगह विस्थापित करने की बात की गई है नोटिस से परेशान भागीरथपुरा निवासी ताराचंद पाल नामक व्यक्ति की नोटिस मिलने के बाद तनाव के चलते अटैक से मौत हो गई जिससे नाराज भागीरथपुरा के रहवासियों ने चक्का जाम किया इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी चक्का जाम में शामिल हुई ।
दरअसल mr4 सड़क निर्माण में बाधित भागीरथपुरा के 85 मकान मालिकों को के घर 4 दिन पूर्व नगर निगम द्वारा नोटिस चस्पा किए गए थे जिसके तनाव में भागीरथपुरा के रहने वाले ताराचंद पिता सीताराम पाल की मौत हो गई जिससे नाराज बड़ी संख्या में भगीरथ पूरा के रहवासियों ने चक्का जाम कर अपना विरोध जताया,, इस दौरान नगर निगम के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। वही चक्का जाम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद भी स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया ।पार्षद ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इन लोगों के साथ खड़े हैं।
-वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम भागीरथपुरा की 100 साल पुरानी बस्ती को यहां से हटाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दे रहे हैं जो कि किसी को मंजूर नहीं है रहवासियों का कहना है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए, हालांकि रहवासियों ने भी विकास के आड़े नहीं आने की बात कही है लेकिन उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि यहां पर कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी मकान में लगा दी है और आज वह खाली हाथ हो गए हैं ऐसे में यदि उन्हें यहां से अन्य जगह विस्थापित किया जा रहा है तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि आने वाला भविष्य सुधर सके।
