बीते वर्ष ज्योतिष के घर हुई डकैती के चार आरोपी बड़वाह से पकड़ाये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीते वर्ष इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ज्योति जय प्रकाश वैष्णव के घर हुई, डकैती के चार आरोपी बड़वाह में पकड़ा गए है। हालांकि डकैती के मुख्य षड्यंत्रकारी सगीर अहमद सहित दो अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर ज्योतिष जय प्रकाश वैष्णव के घर पर 18 नवंबर 2021 को डकैती की वारदात में शामिल बदमाशों में अहमद, आकाश, दीपक गुर्जर और गौतम वेनीवाल सभी कोटा राजस्थान को बड़वाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनका एक साथी इशरत मौके से भाग निकला है। पकड़ाए चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने इंदौर ज्योतिष के यहां भी डकैती की वारदात चारों आरोपियों के पास से हथियार मिले हैं। अभी इस वारदात के मुख्य आरोपी सगीर के अलावा दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Exit mobile version