बीते दिन चंदन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीते दिन इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ में अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया था जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इस मामले में पुलिस को कुछ खास सबूत मिले हैं जिसमें सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी दिखाई दे रहा है जिसे पुलिस ने जारी करते हुए पहचानने वाले को पुलिस से संपर्क करने की बात कही है।

दरअसल इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के चंदू वाला इलाके में एक नाबालिग के साथ में अप्राकृतिक कृत्य की घटना घटित हुई थी जिसके बाद नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था वही शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है पुलिस को अब अहम सुबूत मिले हैं जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है वहीं पुलिस ने यहां सीसीटीवी फुटेज भी अब जारी कर दिए हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा इधर थाना प्रभारी अभय नेमा का कहना है कि आरोपी का चेहरा और शारीरिक बनावट के पहचानने का प्रयास कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version