इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में देर रात लड़की को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया हालांकि जो व्यक्ति घायल हुआ है उसके पुराने अपराधिक रिकॉर्ड भी है वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी अभय नेमा के अनुसार देर रात थाना क्षेत्र के सहयोग नगर में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया था विवाद का कारण एक युवती थी जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश हबला उर्फ़ अब्दुल हुसैन को दूसरे पक्ष के उस्मान और इस्तखार खान ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। हाला की शिकायत के बाद पुलिस ने उस्मान और इस्तखार खान को गिरफ्तार कर लिया है।
