सिटी बस स्टॉप पर भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार बीआरटीएस में रेलिंग तोड़ती हुई सिटी बस स्टाफ के ऑफिस में जा घुसी हास्य के दौरान कार में मौजूद 2 लोगों को गंभीर चोटें आई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया वही क्रेन की मदद से कार को निकालकर थाने भिजवा दिया है।
दरअसल मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमजीएम कॉलेज के सामने मौजूद सिटी बस स्टॉप पर भीषण सड़क हादसा हो गया जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार रेलिंग तोड़ती हुई सिटी बस स्टॉप में जा घुसी गनीमत रही कि हादसे के दौरान सिटी बस स्टॉप पर कोई यात्री मौजूद नहीं था हादसे के दौरान कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवाया गया है वही बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से सिटी बस स्टॉप में फंसी कार को निकाला गया जहां सिटी बस स्टाफ में घुसी कार के चलते एक बड़ा नुकसान हुआ फिलहाल पुलिस ने वाहन को जप्त कर करवाई शुरू कर दिया।
