इन्दोर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवल काकड़ में रहने वाले संजू नामक युवक ने अपने ही तीन दोस्तो से प्रताणित होकर आत्महत्या कर ली पुलिस को मिले मोबाइल में सुसाईड में मृतक ने अपने तीन दोस्तो के नाम लिखे थे जिसपर बाणगंगा पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर तीनो आरिपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले संजू ने अपने दोस्तों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी संजू ने अपने मोबाइल में सुसाइड नोट में अपने तीनों दोस्तों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था जांच में बाणगंगा पुलिस ने पाया कि गोविंद सतीश और राजेंद्र तीनों ने संजू को मोबाइल दिलाया था साथ ही जरूरत पड़ने पर उसे ₹10000 उधार दिए थे लेकिन संजू पिछले कई दिनों से उधार के पैसे नहीं दे रहा था जिसके बाद गोविंद सचिन और राजेंद्र ने मिलकर मृतक संजू की जमकर पिटाई कर दी थी जिसके बाद संजू ने आत्महत्या कर ली थी फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
